चूरू में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:कर्मचारियों को ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, RPF और पुलिस जुटी पहचान में
चूरू में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:कर्मचारियों को ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, RPF और पुलिस जुटी पहचान में
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में घुमान्दा गांव के पास गुरुवार सुबह एक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे कर्मचारी यूसुफ अपने साथियों के साथ रतनगढ़-घुमान्दा रेल मार्ग पर ट्रैक की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। उन्होंने तत्काल रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
सूचना पर आरपीएफ थाने के एएसआई लक्ष्मणराम डूडी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चूंकि यह मामला सिविल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता था, इसलिए स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को जालान अस्पताल की मार्च्युरी में रखवाया है, जहां शिनाख्त होने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052074


