[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RTE आवेदन के 13 में से 7 दिन अवकाश:अभिभावकों को दस्तावेज बनवाने में परेशानी, अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

RTE आवेदन के 13 में से 7 दिन अवकाश:अभिभावकों को दस्तावेज बनवाने में परेशानी, अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

RTE आवेदन के 13 में से 7 दिन अवकाश:अभिभावकों को दस्तावेज बनवाने में परेशानी, अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया सरकारी अवकाशों के कारण बाधित हुई है। 20 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक निर्धारित 13 दिवसीय आवेदन अवधि में से 7 दिन सरकारी छुट्टियां रहीं, जिससे अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज तैयार करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

अभिभावकों ने बताया कि उन्हें आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास और आय प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े। हालांकि, अधिकांश दिनों में कार्यालय बंद होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी।आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी को शुरू हुई थी। इसके बाद 21 और 22 फरवरी को साप्ताहिक अवकाश रहा। 27 फरवरी को खाटूश्यामजी के अवकाश के कारण कार्यालय बंद रहे। इसके अतिरिक्त, 28 फरवरी और 1 मार्च को फिर साप्ताहिक अवकाश था, तथा 2 और 3 मार्च को होली एवं धुलंडी की सरकारी छुट्टियां थीं।

इन लगातार अवकाशों ने अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ा दीं।RTE प्रवेश के इच्छुक अभिभावकों और निजी शिक्षण संस्थाओं ने शिक्षा विभाग से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उनका तर्क है कि विभाग को कम से कम एक सप्ताह का अतिरिक्त समय देना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा प्रवेश से वंचित न हो।

अभिभावकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन तिथि नहीं बढ़ाई जाती है, तो कई जरूरतमंद बच्चे केवल तकनीकी कारणों से शिक्षा के अधिकार से वंचित हो सकते हैं। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग के आगामी निर्णय पर टिकी हैं।

Related Articles