डूंडलोद में होली पर्व पर फागोत्सव:ग्रामीणों ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया
डूंडलोद में होली पर्व पर फागोत्सव:ग्रामीणों ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया
डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे में होली के मौके पर फागोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चुनावी चौक स्थित निजी गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें रंग रसिया ग्रुप ने मुख्य कलाकार हरीश सेन के नेतृत्व में प्रस्तुतियां दीं।
ग्रुप के कलाकारों ने डफ पर एक से बढ़कर एक शेखावाटी धमालों की प्रस्तुति दी। इनमें “रंग मत डाल रे कान्हा”, “कुएं पर एकली” और “हाय रे जोगी” जैसे गीत शामिल थे। कलाकारों के गायन ने श्रोताओं का मन मोह लिया। ग्रामीणों ने परंपरा व संस्कृति को जीवित रखने वाला आयोजन बताया। आयोजन के दौरान प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विजय जांगिड़ ने कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बाबूखान, अनिल अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, सचिन जांगिड़, प्रियांशु मेढ, शेखर वर्मा, रविकांत जांगिड़, सुशील, अशोक कड़वासरा, निलेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050787


