[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिंदी सुंदरकांड महिला मंडल ने मनाया होली स्नेह मिलन:100 सुंदरकांड पाठ पूरे करने के बाद मनाया उत्सव, वीर सावरकर बस्ती में मना भजनों पर रंगोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिंदी सुंदरकांड महिला मंडल ने मनाया होली स्नेह मिलन:100 सुंदरकांड पाठ पूरे करने के बाद मनाया उत्सव, वीर सावरकर बस्ती में मना भजनों पर रंगोत्सव

हिंदी सुंदरकांड महिला मंडल ने मनाया होली स्नेह मिलन:100 सुंदरकांड पाठ पूरे करने के बाद मनाया उत्सव, वीर सावरकर बस्ती में मना भजनों पर रंगोत्सव

चिड़ावा : झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में हिंदी सुंदरकांड महिला मंडल की ओर से वीर सावरकर बस्ती में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भक्ति और उल्लास के साथ रंगों का पर्व मनाया।

ग्रुप संयोजिका सुधा सिद्धड़ के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘होली के रसिया’ और पारंपरिक फाग गीतों की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की बौछार कर होली की खुशियां साझा कीं। आयोजन में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

100 सुंदरकांड पाठ पूरे करने के बाद मनाया उत्सव

उल्लेखनीय है कि हिंदी सुंदरकांड महिला मंडल चिड़ावा का एक सक्रिय सामाजिक-धार्मिक समूह है। मंडल ने हाल ही में 100 सुंदरकांड पाठ पूरे करने की उपलब्धि हासिल की है। इसी उत्साह के साथ होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।

संयोजिका सुधा सिद्धड़ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि मंडल भविष्य में भी धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।

मिठाइयों के साथ दी होली की शुभकामनाएं

कार्यक्रम में सुधा सिद्धड़ के साथ सोना, मीना, रेखा, अंजू, सुशील, रेखा पांडे, सरिता सिंघल, माया शर्मा, महिंद्रा, पूनम नूनिया, नीलम, अनीता, कल्पना, रंजू, सरोज, सुमन, अलका, सुमन जी, पीहू, मिट्ठू, काव्य, वर्षा और एकता सहित मंडल की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत, भजन और सामूहिक उत्सव ने पूरे माहौल को रंग और भक्ति से सराबोर कर दिया।

Related Articles