[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में डाडा फतेहपुरा पावर हाउस पर प्रदर्शन:ज्यादा वॉल्टेज से आ रहे फॉल्ट से आमजन परेशान, बोले-उपकरण जले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में डाडा फतेहपुरा पावर हाउस पर प्रदर्शन:ज्यादा वॉल्टेज से आ रहे फॉल्ट से आमजन परेशान, बोले-उपकरण जले

खेतड़ी में डाडा फतेहपुरा पावर हाउस पर प्रदर्शन:ज्यादा वॉल्टेज से आ रहे फॉल्ट से आमजन परेशान, बोले-उपकरण जले

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा में बुधवार को ग्रामीणों ने बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर पावर हाउस पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिक वोल्टेज और फाल्ट के कारण बिजली उपकरण जलने तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने पर रोष व्यक्त किया।

ज्यादा वॉल्टेज से फॉल्ट की समस्या

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन अधिक वॉल्टेज और फाल्ट की समस्या बनी रहती है, जिससे उनके बिजली उपकरण जल जाते हैं। इसके अलावा, 2 मार्च की रात से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण भी ग्रामीण आक्रोशित थे। इस स्थिति से उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बिजली के उपकरण जले

ग्रामीणों की मुख्य मांगों में 25 KVA डबल पोल बिजली उपकरण लगवाना, जले हुए बिजली उपकरणों के लिए उचित मुआवजा देना, प्रत्येक माह आवश्यकतानुसार अर्थिंग हेतु पानी की उचित व्यवस्था करना, फतेहपुरा फीडर से नालपुर को अलग करना और क्षतिग्रस्त एलटी लाइन की जगह नई लाइन लगवाना शामिल था।

पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सहायक अभियंता और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि पावर हाउस पर अधिक लोड होने के कारण यह समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

सहायक अभियंता ने ग्रामीणों को उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर भागीरथ सिंह निर्वाण, कालू पंच, सुरेश, देशराज, दिनेश बबेरवाल, मंजीत, सत्यवीर, मिंटु, शेर सिंह, महिपाल, रोबिन, अभिषेक, जसवीर, अंकित, अरूण, ललित, वीरेंद्र, राहुल, शीशराम, मोहित सिंह, बबलू, सुभाष सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles