[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में रंगों का त्योहार:चंग धमाल के साथ खेली होली, लोकगीतों पर नाचे ग्रामीण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना में रंगों का त्योहार:चंग धमाल के साथ खेली होली, लोकगीतों पर नाचे ग्रामीण

चिराना में रंगों का त्योहार:चंग धमाल के साथ खेली होली, लोकगीतों पर नाचे ग्रामीण

चिराना : चिराना में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष होलिका दहन सोमवार रात करीब 1 बजकर 25 मिनट पर किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने चंग धमाल और लोकगीतों के साथ उत्साह बढ़ाया। मंगलवार को धुलंडी का पर्व सुबह से देर शाम तक चला।

सार्वजनिक होलिका दहन लाल गट्टे के पास सर्व समाज की ओर से आयोजित किया गया। शुभ मुहूर्त तक ग्रामीण चंग पर धमाल मचाते रहे और पारंपरिक देशी गीत गाए। इससे पहले सोमवार शाम को महिलाओं और नवविवाहिता युवतियों ने होलिका और भक्त प्रहलाद का पूजन कर अपने वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंगलवार सुबह से शुरू हुई धुलंडी में गांव के बस स्टैंड, लाल गट्टे, कुमावत चौक, चांदनी चौक, सूर्या चौक, चारभुजा नाथ मोहल्ला, गणगौरी चौक, घाटीहाला सहित बागोरिया की ढाणी, लोहार्गल और पहाडिला जैसे क्षेत्रों में भी रंगों का त्योहार मनाया गया। युवाओं की टोलियों ने चंग और मंजीरे के माध्यम से लोकगीतों पर धमाल मचाया। लोगों ने एक-दूसरे को प्रेम से रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

सोमवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण त्योहार के उत्साह में थोड़ी कमी देखी गई। हालांकि, दोपहर बाद होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। कुछ लोग जो चंद्र ग्रहण का पालन कर रहे थे, उन्होंने बुधवार को होली मनाने का विचार किया, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या कम थी। धुलंडी के अगले दिन से नवविवाहिता युवतियों द्वारा गणगौर की पूजा भी शुरू कर दी गई है।

Related Articles