[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चरण सिंह नगर में दादा भोमिया जी महाराज के वार्षिक उत्सव पर भजन संध्या व भंडारा, विधायक धर्मपाल गुर्जर ने सड़क निर्माण और 15 लाख रुपए देने की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चरण सिंह नगर में दादा भोमिया जी महाराज के वार्षिक उत्सव पर भजन संध्या व भंडारा, विधायक धर्मपाल गुर्जर ने सड़क निर्माण और 15 लाख रुपए देने की घोषणा

चरण सिंह नगर में दादा भोमिया जी महाराज के वार्षिक उत्सव पर भजन संध्या व भंडारा, विधायक धर्मपाल गुर्जर ने सड़क निर्माण और 15 लाख रुपए देने की घोषणा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नंगली सलेदी सिंह ग्राम पंचायत के राजस्व गांव चरण सिंह नगर में पावर हाउस के पास स्थित दादा भोमिया जी महाराज मंदिर प्रांगण में वार्षिक उत्सव के अवसर पर मंदिर पुजारी राधेश्यामदास शर्मा के सानिध्य में ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम धर्मपाल दादरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एसडीएम इंद्राज काजला, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसरापुर सुरेंद्र काजला, प्रभु राजोता, महेंद्र छावड़ी और बबलू अवाना मौजूद रहे।

करण सिंह बड़सरा एवं विजेंद्र सूरा ने बताया कि दादा भोमिया जी महाराज का वार्षिक उत्सव हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन कार्यक्रम में तरुण बालियान तथा सुरेश बेनीवाल एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक रागनियां और भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

भंडारे की शुरुआत दादा भोमिया जी महाराज की महाआरती के साथ की गई। इसके बाद दाल-चूरमा का भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराया गया और भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में आसपास के अनेक गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर विकास के लिए ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर दान देकर पुण्य अर्जित किया।

कार्यक्रम के दौरान खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक ने चरण सिंह नगर के विकास के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही चरण सिंह स्मारक स्थल से दादरवालों व खाखिलो की ढाणी की ओर सड़क निर्माण कराने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन करण सिंह बड़सरा ने किया। इस अवसर पर प्रेमचंद खेदड़, सुभाष खाखिल, दिलीप दादरवाल, लालसिंह दादरवाल, कुरडाराम खेदड़, सुशील दादरवाल, रामसिंह खाखिल, फूलचंद खाखिल, इंद्राज जांगिड़, जयराम दादरवाल, प्रहलाद शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles