बबाई में धूमधाम से मनाई धूलंडी, रंग-गुलाल उड़ाया:पुलिसकर्मियों ने भी खेली होली
बबाई में धूमधाम से मनाई धूलंडी, रंग-गुलाल उड़ाया:पुलिसकर्मियों ने भी खेली होली
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बबाई कस्बे में धुलण्डी का पर्व 4 मार्च को भी मनाया गया। कस्बेवासियों ने बताया कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण बबाई में यह उत्सव कई स्थानों पर बुधवार को भी जारी रहा। कस्बे के लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर, मिठाइयां खिलाकर और चंग की धुन पर फाल्गुनी गीत गाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में, बबाई के सेढ वाले बालाजी मंदिर परिसर में कला एवं संस्कृति मंच द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं और राजस्थान सरकार द्वारा 3 मार्च को अवकाश घोषित होने के कारण पिछले साल की तुलना में लोगों की संख्या कम रही।
बबाई पुलिस थाने में भी पुलिसकर्मियों ने आज होली मनाई। थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि पुलिसकर्मी धुलण्डी के दूसरे दिन होली मनाते हैं। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया, मिठाइयां खिलाईं और डीजे पर नृत्य किया। इस कार्यक्रम में बबाई पुलिस थाने का समस्त स्टाफ और कस्बे के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050788


