[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में होलिका दहन की तैयारी, महिलाओं ने की पूजा:सुख-समृद्धि की कामना, रात 1:30 बजे होगा दहन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में होलिका दहन की तैयारी, महिलाओं ने की पूजा:सुख-समृद्धि की कामना, रात 1:30 बजे होगा दहन

जसरापुर में होलिका दहन की तैयारी, महिलाओं ने की पूजा:सुख-समृद्धि की कामना, रात 1:30 बजे होगा दहन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगोत्सव का उल्लास हर ओर दिखाई दे रहा है। महिलाएं सुबह से ही होलिका स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं।

जसरापुर के रामलीला मैदान के पास मंगल गीत गाती हुई महिलाएं होलिका स्थल पर पहुंचीं और श्रद्धापूर्वक पूजन किया। इस अवसर पर घर में बनाए गए बड़कूले होलिका को अर्पित किए गए। नवविवाहित महिलाओं और युवतियों ने भी होलिका स्थल पर धोक लगाकर आशीर्वाद लिया और फेरे लगाए।

नवविवाहिता किरण ने बताया कि उन्होंने होलिका पूजन कर अपने दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि, पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व नए जीवन की मंगल शुरुआत का प्रतीक है। ग्रामीणों ने घरों में बनाए गए विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद भी अर्पित किया।

पंडित विकास शर्मा ने जानकारी दी कि जसरापुर में होलिका दहन सोमवार रात 1:30 बजे के बाद किया जाएगा। इसी तरह, मानोता जाटान गांव में होलिका दहन सुबह 5:30 बजे होगा।

होली नई फसल के आगमन का भी प्रतीक है। इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार हो जाती है और किसान अपनी खुशियां व्यक्त करते हैं। परंपरा के अनुसार, किसान नई फसल का कुछ भाग जलती हुई होली में अर्पित करते हैं। भारतीय संस्कृति में प्राप्त वस्तु का कुछ अंश भगवान को समर्पित करने की परंपरा रही है।

Related Articles