नीमकाथाना में 18वां फागोत्सव ‘चांद चढ्यो गिगनार’ कार्यक्रम:कलाकारों ने सांस्कृतिक गीतों पर दी प्रस्तुती, भामाशाहों को किया गया सम्मानित
नीमकाथाना में 18वां फागोत्सव 'चांद चढ्यो गिगनार' कार्यक्रम:कलाकारों ने सांस्कृतिक गीतों पर दी प्रस्तुती, भामाशाहों को किया गया सम्मानित
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के एक निजी गार्डन में लोक सांस्कृतिक संस्थान द्वारा 18वां फागोत्सव ‘चांद चढ्यो गिगनार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें लोक नृत्य, लोकगीत, चंग वादन और धमाल शामिल थे। संस्थान के संरक्षक डॉ. हरबंस गोयल ने बताया- प्रसिद्ध लोक नृत्यांगनाओं सहित कई कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
स्थानीय हास्य कलाकार झाबर छैला ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। लोक सांस्कृतिक संस्थान द्वारा आयोजित यह फागोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कलाकारों ने लोक सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य किया और ढप-चंग की थाप पर प्रस्तुतियां दीं।
दर्शकों ने भी इन रंगारंग कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में संस्थान की ओर से भामाशाहों और अतिथियों का सम्मान किया गया। साथ ही, गायक कलाकारों और सांस्कृतिक कलाकारों को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049354


