नीमकाथाना में होलिका दहन रात 1:26 बजे से:महिलाएं समूह में पहुंची पूजा करने, बोलीं- बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी
नीमकाथाना में होलिका दहन रात 1:26 बजे से:महिलाएं समूह में पहुंची पूजा करने, बोलीं- बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी
नीमकाथाना : नीमकाथाना में होली का दहन रात 1:26 से 1:38 बजे तक होगा। 3 मार्च को यानी कल धुलंडी खेली जाएगी। नीमकाथाना के कई प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इस दौरान महिलाएं सुबह होली की पूजा अर्चना करने के लिए समूह में आई। महिलाओ व युवतियों ने गीत गाकर होली माता की पूजा अर्चना की ओर सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने बताया कि
महिलाओं ने बताया कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसी विश्वास के साथ वे होलिका दहन की पूजा करने के लिए आई हैं। यह पर्व भक्त प्रह्लाद की सच्ची भक्ति और आस्था की जीत का भी प्रतीक है। अत्याचारी हिरण्यकश्यप के अत्याचारों के बावजूद प्रह्लाद की भक्ति अडिग रही और अंततः सत्य व अच्छाई की विजय हुई। महिलाओं ने परंपरागत विधि से होलिका की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों की लंबी उम्र की कामना की।
नीमकाथाना स्थापना की समय से सबसे प्राचीन होलिका दहन खेड़ापति बालाजी के पास होता है साथ ही नरसिंह मंदिर, रामलीला मैदान, आदर्श कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, छावनी में जेल के सामने होलिका दहन प्रमुख रूप से किया जाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049422


