जाजोद थाने में होली पर सीएलजी बैठक:कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर, शांति से त्योहार मनाने की अपील
जाजोद थाने में होली पर सीएलजी बैठक:कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर, शांति से त्योहार मनाने की अपील
जाजोद : जाजोद पुलिस थाने में होली और धूलंडी पर्व को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी गिरधारी लाल ने की। इसमें त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। थानाधिकारी ने असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने और नशे के प्रचलन पर रोक लगाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी सीएलजी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की।
शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत
थानाधिकारी ने शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी। उन्होंने लोगों को शराब या अन्य नशा करके महिलाओं-युवतियों को परेशान न करने या जबरन रंग न लगाने की चेतावनी भी दी। बैठक में होलिका दहन के समय के बारे में भी जानकारी ली गई। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
सीएलजी बैठक के दौरान एएसआई भीम सिंह, धर्मेंद्र, सागरमल, केदारमल लाटा, एनएल शास्त्री, दिनेश सैनी, हरिकिशन शर्मा, हरिप्रसाद सोनी, मालीराम सैनी, शंकर लाल गढ़वाल, लोकेंद्र कुमार निठारवाल, नरसाराम मांडिया सहित कई सीएलजी सदस्य और जाजोद थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049422


