[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोमासर में 11KV बिजली तार टूटा:जर्जर लाइनों को बदलने की मांग पर ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सोमासर में 11KV बिजली तार टूटा:जर्जर लाइनों को बदलने की मांग पर ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

सोमासर में 11KV बिजली तार टूटा:जर्जर लाइनों को बदलने की मांग पर ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के सोमासर गांव में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां 11,000 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एक बाड़े पर गिर गया, जिससे आग लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर लाइनों की शिकायत के बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है।

ग्रामीण राजूराम नैण ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर जीएसएस से बिजली सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद टूटे हुए तार को सुरक्षित तरीके से हटाया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान भंवरलाल नायक, दुर्गेश शर्मा, हडमान नायक सहित कई ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गांव में बिजली के तार और खंभे करीब 40 वर्ष पुराने और पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं।

Related Articles