[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. अंबेडकर सामुदायिक भवन एवं विभिन्न विकास कार्यों का हुआ उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

डॉ. अंबेडकर सामुदायिक भवन एवं विभिन्न विकास कार्यों का हुआ उद्घाटन

डॉ. अंबेडकर सामुदायिक भवन एवं विभिन्न विकास कार्यों का हुआ उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने तारानगर में आयोजित डॉ. अंबेडकर सामुदायिक भवन एवं विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता की।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए आमजन को समर्पित किया तथा तारानगर के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों में चूरू विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, चूरू लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं पद्म भूषण से सम्मानित पैरालंपिक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया, भाजपा नेता राकेश जांगिड़ तथा महावीर पूनियां मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles