[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित

सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन सभागार में एएसपी सतपाल सिंह की अध्यक्षता में सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान की ओर से बैठक आयोजित की गई।

संस्थान के जिलाध्यक्ष गोवर्धनदास स्वामी ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख मांगों में सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर पुलिस कल्याण बोर्ड का गठन, सीएलजी व शांति समिति में सेवानिवृत्त कर्मियों को सदस्य बनाने, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के बच्चों को पुलिस भर्ती में 5 प्रतिशत आरक्षण, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग संस्थानों में रियायत देने जैसे मुद्दे शामिल रहे।

बैठक के दौरान सलीप योगी, जय सिंह व बेजुलाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अयूब खान (सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं अंतर सिंह ने गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं इस्माइल खान (सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) और लालचंद ने चंग की थाप पर होली धमाल प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

इस अवसर पर एएसपी सुनील कुमार, आरआई मुकुट बिहारी, उपखंड अध्यक्ष रतनगढ़ उम्मेद सिंह राठौड़, राजगढ़ मांगीलाल जांगिड़, सुजानगढ़ गोपालराम, तारानगर सुरजाराम, सरदारशहर लिखमीचंद सैनी, गिरधारी सिंह राठौड़, गनी खान, संरक्षक अंतर सिंह, जिला सचिव राधेश्याम सहित लगभग 80 सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles