[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीबा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता 3 मार्च से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टीबा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता 3 मार्च से

टीबा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता 3 मार्च से

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : ग्राम टीबा में 3 मार्च मंगलवार से वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ टीबा स्कूल के खेल मैदान में किया जाएगा। मायाराम फौजी ने बताया प्रतियोगिता में विजेता टीम को 7100 रुपए नगद तथा उपविजेता टीम को 3100 रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए निर्धारित की गई इंट्री फीस मैच के बाद वापस लौटा दी जाएगी।

अवाना स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि होली के अवसर पर युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

Related Articles