सूरजगढ़ में मारपीट-तोड़फोड़ मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट में पेश किया, पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज
सूरजगढ़ में मारपीट-तोड़फोड़ मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट में पेश किया, पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्यारेलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और चिड़ावा वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी दौलतराम के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ा।
घटना का विवरण देते हुए, परिवादी ओमप्रकाश निवासी भावठड़ी ने 3 फरवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 1 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 6, बुहाना रोड स्थित उनकी पैतृक भूमि पर बनी दुकानों पर 60-70 लोग हथियारों के साथ पहुंचे थे।
आरोप है कि इन लोगों ने कुल्हाड़ी, तलवार और देशी कट्टों से लैस होकर किरायेदारों के मोबाइल फोन तोड़े, मारपीट की, 12,400 रुपये नकद और महत्वपूर्ण कागजात छीन लिए। उन्होंने दुकानों में तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी दी। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
इस मामले में पुलिस ने पहले ही आरोपी सचिन भड़िया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। मुख्य आरोपी प्यारेलाल पुत्र छैलूराम जाट (52 वर्ष), निवासी घरडू, घटना के बाद से फरार चल रहा था।
प्यारेलाल को 26 फरवरी 2026 को झुंझुनूं कस्बे से गिरफ्तार किया गया। उसे 27 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी प्यारेलाल के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी दौलतराम आरपीएस (प्रोबेशनर), सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह और सत्यनारायण, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और महिपाल, तथा चालक परमेंद्र शामिल थे। सूरजगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048031

