[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में 102 परिवारों को बांटी राशन किट:होली के त्योहार पर दी मिठाई, चेरिटेबल ट्रस्ट का कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में 102 परिवारों को बांटी राशन किट:होली के त्योहार पर दी मिठाई, चेरिटेबल ट्रस्ट का कार्यक्रम

सादुलपुर में 102 परिवारों को बांटी राशन किट:होली के त्योहार पर दी मिठाई, चेरिटेबल ट्रस्ट का कार्यक्रम

सादुलपुर : सादुलपुर-राजगढ़ क्षेत्र में अन्नदान योजना का विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। यह बात श्री बिहारीलाल जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के कोलकाता प्रभारी ट्रस्टी और उद्योगपति कमलेश जैन ने शुक्रवार शाम को कही।

102 परिवारों को राशन किट और मिठाईयां बांटी

यह कार्यक्रम अन्नदान योजना के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें ट्रस्ट ने 102 परिवारों को राशन किट और होली के अवसर पर मिठाईयां प्रदान कीं। प्रत्येक किट की कीमत एक हजार रुपये से अधिक थी।

इस अवसर पर कमलेश जैन के साथ दिल्ली से सौहम गुप्ता और नित्यम गुप्ता, नागरिक परिषद कोलकाता के प्रतिनिधि सुरेंद्र सुराणा व जीतू रामपुरिया, हैदराबाद परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद राय गोयल और वर्तमान मंत्री आशीष जैन, अहमदाबाद परिषद के उमेद कोचर तथा ट्रस्ट के बेंगलुरु प्रतिनिधि मनोहर गोयल भी मौजूद रहे।

ट्रस्ट पिछले पांच वर्षों से अन्नदान योजना का संचालन कर रहा है, जिसके तहत हर महीने राशन किट वितरित किए जाते हैं। एक किट में 15 किलो आटा, 2 किलो चीनी, डेढ़ किलो चावल, एक लीटर तेल, एक किलो दाल, एक पैकेट नमक और 400-400 ग्राम चाय व मिर्च मसाले शामिल होते हैं।

जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा लाभ

अन्नदान योजना के बारे में जानकारी देते हुए श्याम जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज सेवी मुरारीलाल सरावगी की प्रेरणा से नियमित रूप से चल रहा है। इससे जरूरतमंद परिवारों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरावगी की भावना के अनुरूप, ट्रस्ट अभावग्रस्त परिवारों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, कन्याओं के विवाह में सहयोग, शिक्षा प्रसार और गौ सेवा के लिए भी सालाना लाखों रुपये का योगदान देता है।

वितरण कार्य में महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सरोज जैन, गणेश दाधीच, प्रमिला राजपूत, गणेश प्रजापत और हैदराबाद से आईं दिशा जैन सहित कई स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। राशन सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों ने श्री बिहारीलाल जैन चेरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया और उपस्थित अतिथियों का स्वागत-सम्मान भी किया।

Related Articles