[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व. सूबेदार रिछपाल सिंह राव की 46वीं पुण्यतिथि पर घरड़ाना खुर्द में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

स्व. सूबेदार रिछपाल सिंह राव की 46वीं पुण्यतिथि पर घरड़ाना खुर्द में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

स्व. सूबेदार रिछपाल सिंह राव की 46वीं पुण्यतिथि पर घरड़ाना खुर्द में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मधु दहिया 

बुहाना : झुंझुनूं जिले के बुहाना तहसील अंतर्गत ग्राम घरड़ाना खुर्द में 6 मार्च को स्वर्गीय सूबेदार रिछपाल सिंह राव की 46वीं स्मृति दिवस पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह सवा 11 बजे से शुरू होगा। राजस्थानी नृत्य सम्राट जय चौधरी एण्ड पार्टी, नागौर द्वारा शानदार राजस्थानी लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

जय चौधरी एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कलाकार हैं, जिनके राजस्थानी फोक डांस और तेजल-तपधारी जैसे प्रदर्शन देश-विदेश में खूब सराहे जाते हैं। कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत भव्य नृत्य प्रस्तुतियां, गांव की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, पिलानी विधायक पितराम काला शिरकत करेंगे।

इस दौरान जय चौधरी, नागौरी अंतरराष्ट्रीय कलाकार, बनवारी जाट, कच्ची घोड़ी अंतरराष्ट्रीय कलाकार, तारा राजस्थानी, विवेक राजस्थानी‌ डांसर शामिल होंगे। स्व. सूबेदार रिछपाल सिंह राव गांव घरड़ाना खुर्द के एक सम्मानित व्यक्तित्व थे, जिनकी स्मृति में हर साल मेला लगता है। गांववासियों और आयोजकों की ओर से सभी नागरिक बंधुओं, ग्रामीणों, युवाओं और अतिथियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और राजस्थानी संस्कृति के इस उत्सव का आनंद लें।

Related Articles