सिंघाना में बिजली कर्मचारी पर पत्थरों से हमला:बिजली बिल वसूली के लिए गए थे, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
सिंघाना में बिजली कर्मचारी पर पत्थरों से हमला:बिजली बिल वसूली के लिए गए थे, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के माकड़ो गांव में बिजली विभाग के फिडर इंचार्ज के साथ मारपीट और पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। इस घटना में बिजली कर्मचारी घायल हो गया। घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है।
बिल वसूली के लिए गए थे फीडर इंचार्ज
जानकारी के अनुसार, माकड़ो फिडर इंचार्ज सुरेंद्र ढाका शनिवार को बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए माकड़ो गांव गए थे। वहां, माकड़ो निवासी सुनील कुमार पर करीब दो हजार रुपये का बिल बकाया था। कई बार बिल जमा करने के लिए कहने के बाद भी भुगतान न होने पर सुरेंद्र ढाका कनेक्शन काटने गए थे।
पत्थरों से किया हमला
सुरेंद्र ढाका ने मीटर का एक तार काटकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी और वापस लौटने लगे। इसी दौरान सुनील कुमार और अन्य लोग मौके पर आए और उनके साथ कहासुनी करने लगे। जब ढाका अपनी बाइक लेकर पावर हाउस जाने लगे, तो उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए गए। पत्थर लगने से कर्मचारी घायल होकर वहीं गिर गए।
तातीजा की ओर से आ रहे एक वाहन चालक ने घायल कर्मचारी को पावर हाउस पहुंचाया, जिसके बाद अन्य कर्मचारी उन्हें उपचार के लिए ले गए। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी एकत्रित हुए और प्राथमिक उपचार के बाद थाने पहुंचे।
मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग
पीड़ित कर्मचारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें आए दिन ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे सरकारी काम प्रभावित होता है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
घटना के बाद सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने बिजली कर्मचारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2097262


