बबाई कन्या महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू:CM भजनलाल ने वित्त विधेयक चर्चा के दौरान की घोषणा, स्थानीय लोगों ने खुशी जताई
बबाई कन्या महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू:CM भजनलाल ने वित्त विधेयक चर्चा के दौरान की घोषणा, स्थानीय लोगों ने खुशी जताई
बबाई : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में बजट 2026-27 के वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें झुंझुनू जिले के खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए सर्वाधिक घोषणाएं शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने खेतड़ी के उप-जिला अस्पताल में ट्रोमा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा बबाई कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय में विज्ञान संकाय भी शुरू किया जाएगा।
शहरी जल योजना गोठड़ा के पुनरुद्धार कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर और क्षेत्र की जनता ने इन घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। बबाई कस्बे में विज्ञान संकाय खुलने की घोषणा पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2211156


