[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष ने दी इफ्तार पार्टी:राहुल गांधी विचार मंच ने 17 साल से जारी परंपरा निभाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष ने दी इफ्तार पार्टी:राहुल गांधी विचार मंच ने 17 साल से जारी परंपरा निभाई

बबाई में कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष ने दी इफ्तार पार्टी:राहुल गांधी विचार मंच ने 17 साल से जारी परंपरा निभाई

बबाई : बबाई कस्बे में शुक्रवार को राहुल गांधी विचार मंच और कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. पूरणमल सुरोलिया ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। यह आयोजन कस्बे के दोनों मुस्लिम मोहल्लों की मस्जिदों में किया गया। डॉ. सुरोलिया ने बताया कि वे पिछले 17 वर्षों से लगातार इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने मस्जिदों में और मुस्लिम समुदाय के प्रत्येक घर में खीर, जलेबी, खजूर, फ्रूटी और फल वितरित किए।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने डॉ. सुरोलिया को रमजान के पवित्र महीने की मुबारकबाद दी। इस इफ्तार पार्टी में मीनू पंच, मोहम्मद इलियास, चिराग मणियार, बाबू खां, मोहसिन कुरैशी, इमरान तंवर, एडवोकेट रहीमुद्दीन कुरैशी, खुर्शीद, अकरम, राजेश गुढ़ा, बजरंग सैन, राकेश चौधरी, पवन सैन सहित कई हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles