सड़क किनारे खड़े युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत:मेहाड़ा गुजरवास के सरकारी स्कूल में बाबू था युवक, सिहोड़ के पास हुआ हादसा
सड़क किनारे खड़े युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत:मेहाड़ा गुजरवास के सरकारी स्कूल में बाबू था युवक, सिहोड़ के पास हुआ हादसा
खेतड़ी : खेतड़ी में तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा उपखंड के सिहोड़ के पास शुक्रवार देर शाम को हुआ। मेहाड़ा SHO राममनोहर ठोलिया ने बताया- नोपावाली ढाणी तन सिहोड़ निवासी रामअवतार शर्मा (38) पुत्र जगदीश प्रसाद सड़क के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रामअवतार को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मेहाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। मृतक के भाई योगेश शर्मा की रिपोर्ट पर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मृतक रामअवतार शर्मा मेहाड़ा गुजरवास के सरकारी स्कूल में बाबू के पद पर कार्यरत थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। वो दो भाइयों में सबसे बड़े थे। माता-पिता की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी थी, जिसके कारण वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनका छोटा भाई योगेश एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2211254


