कोलसिया में श्याम बाबा का विशाल जागरण:विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भक्तिमय हुआ माहौल
कोलसिया में श्याम बाबा का विशाल जागरण:विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भक्तिमय हुआ माहौल
कोलसिया : कोलसिया स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर परिसर में एक विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान श्याम बाबा का आकर्षक दरबार सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जागरण की शुरुआत राकेश शर्मा और दिनेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित की गई, जिस पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री श्याम मित्र मंडल ने बताया कि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जागरण में बाहर से आमंत्रित गायक सुनील चौधरी बेरी ने श्याम बाबा के कई भजन प्रस्तुत किए। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान “रंग मत डाले रे खाटू के दरबार में सांवरा” और “खाटू वाला टिकट कटा दे बलमा” जैसे भजन गाए गए। रातभर चले इस जागरण का समापन महाआरती के साथ हुआ। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2211240


