जिला कालीका महिला पुलिस टीम ने स्कूल में बच्चों को सिखाये आत्मरक्षा के गुण
जिला कालीका महिला पुलिस टीम ने स्कूल में बच्चों को सिखाये आत्मरक्षा के गुण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित ग्लोबल इंग्लिश अकैडमी वन विहार कॉलोनी चूरू मैं एक (सेमिनार) संगोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें टीम कालिका जिला पुलिस चूरू की देख- रेख में बच्चों को आत्मरक्षा, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, अत्यधिक मोबाइल के नुकसान, राज- कोप एप और बढ़ती हुई (चाइल्ड किडनैपिंग) बच्चों के अपहरण आदि विषयों के बारे में खुलकर चर्चा की गई l

जिला कालिका टीम (महिला पुलिस) चूरू कौशल्या की देखरेख में पूनम, सुमन, सुनीता, मंजू ,चंदा, प्रमिला और हैमलेश ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया और बच्चों में उपरोक्त सभी विषयों के बारे में जानकारी दी और बच्चों को जागरूक किया l संस्था प्रधान अब्दुल सत्तार ने पूरी टीम का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया l और बताया कि यह सेमिनार बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही मददगार साबित होगी l
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047259


