उदयपुरवाटी में बार संघ ने निकाला मशाल जुलूस:गुढ़ागौड़जी तहसील को उदयपुरवाटी में ट्रांसफर करने की मांग
उदयपुरवाटी में बार संघ ने निकाला मशाल जुलूस:गुढ़ागौड़जी तहसील को उदयपुरवाटी में ट्रांसफर करने की मांग
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी बार संघ का आंदोलन एक महीने से जारी है। वकील गुढ़ागौड़जी तहसील के मामलों को उदयपुरवाटी उपखंड न्यायालय में ट्रांसफर करने की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। शुक्रवार रात उन्होंने सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
झुंझुनूं में शामिल हुई थी गुढ़ागौड़जी
जानकारी के अनुसार, नीमकाथाना को जिला बनाए जाने पर उदयपुरवाटी उपखंड की गुढ़ागौड़जी तहसील को झुंझुनूं में शामिल कर दिया गया था, जबकि उदयपुरवाटी उपखंड को नीमकाथाना जिले में मिलाया गया था। बाद में भाजपा सरकार ने नीमकाथाना जिले को निरस्त कर पूर्व स्थिति बहाल कर दी।
गुढ़ागौड़जी को उदयपुरवाटी में मिलाने की मांग
सरकार ने उदयपुरवाटी उपखंड को वापस झुंझुनूं जिले में मिला दिया, लेकिन गुढ़ागौड़जी तहसील को उदयपुरवाटी उपखंड में वापस मिलाना भूल गई। इसी विसंगति को दूर करने और संबंधित मामलों को उदयपुरवाटी उपखंड न्यायालय में स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर बार संघ आंदोलनरत है।
एक महीने से न्यायिक कार्य ठप होने से पक्षकार प्रभावित हो रहे हैं। अपनी मांगों पर जोर देने के लिए बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण सैनी और एडवोकेट हनुमान गुर्जर ने अन्न त्याग रखा है।
शुक्रवार रात बार संघ के सदस्यों ने उपखंड न्यायालय से घूमचक्कर तक मशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब तक गुढ़ागौड़जी तहसील के मामले उदयपुरवाटी उपखंड में स्थानांतरित नहीं किए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
ये धरने पर बैठे
धरने पर बैठने वालों में एडवोकेट बृजमोहन सैनी, रणवीर सिंह, रविंद्र सिंह गिरावड़ी, जगदीश सैनी, रमेश सैनी, कैलाश चंद्र सिलोलिया, मौनू सैनी, सुरेंद्र चौधरी, राकेश बाबू सहित कई अन्य अधिवक्ता शामिल हैं।
बार संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री पीसी बैरवा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दया गौड़, जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी और न्यायिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके अतिरिक्त, विधायक भगवानाराम सैनी भी वकीलों की मांग को उचित ठहराते हुए इसे विधानसभा में उठा चुके हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2106180


