[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में पुलिस ने हटाए अतिक्रमण:होली-ईद से पहले ट्रैफिक सुचारू करने के लिए बाजारों में की गश्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में पुलिस ने हटाए अतिक्रमण:होली-ईद से पहले ट्रैफिक सुचारू करने के लिए बाजारों में की गश्त

उदयपुरवाटी में पुलिस ने हटाए अतिक्रमण:होली-ईद से पहले ट्रैफिक सुचारू करने के लिए बाजारों में की गश्त

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने होली और ईद के त्योहारों के मद्देनजर शहर के मुख्य बाजारों और स्टेट हाईवे पर लगातार पैदल गश्त की। इस दौरान, शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाए गए।

जानकारी के अनुसार, शहर के मुख्य बाजार में टोडीमुंडा बालाजी से टीटेड़ा, पुरानी सब्जी मंडी से नई सब्जी मंडी और चुंगी नंबर तीन से टीटेड़ा तक दुकानदारों ने सड़क का एक बड़ा हिस्सा घेरकर अतिक्रमण कर रखा था। इससे आम लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही थी।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में नगर पालिका का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के बाद, पुलिस ने स्वयं रास्तों से अतिक्रमण हटवाने का जिम्मा उठाया।

थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने दो दिन पहले पुलिस थाने में एक बैठक आयोजित कर दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वे अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटा लें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके। पुलिस पिछले दो दिनों से लगातार गश्त कर व्यवस्था ठीक कर रही है।

शुक्रवार शाम को पुलिस ने दो दर्जन से अधिक दुकानों के सामने से सामान हटवाया। दुकानदारों को यह भी हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण पाया गया, तो चालान किया जाएगा और सामान जब्त कर लिया जाएगा।

थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि होली पर केवल लाइसेंसधारी दुकानदार ही निर्धारित स्थान पर पटाखे बेच सकेंगे। यदि कोई दुकानदार बिना लाइसेंस के या खेल मैदान के अलावा कहीं और पटाखे बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने दो दिन पहले 51 किलोग्राम विस्फोटक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Related Articles