रेडक्रॉस सोसायटी 9 मार्च को महिलाओं को करेगी सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत होगा आयोजन
सीकर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत 9 मार्च को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में कर्त्तव्यनिष्ठ महिला कार्मिकों के लिए उपखंड स्तरीय विशिष्ट उपलब्धि सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। सोसायटी के तहसील प्रभारी कपिल मीणा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत 9 मार्च को राउप्रावि पोस्ट ओफिस के पास विभागीय अभिशंषा वाली महिला कार्मिकों को सम्मानित किया जायेगा। ब्लॉक संयोजक शंकर लाल शर्मा ने कहा कि अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट ओर सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना सोसायटी की परंपरा है। जिला सदस्य दिनेश गोविंद शर्मा ने बताया की सरकारी व निजी क्षेत्र के विभिन्न विभागों एवं सामाजिक मंचों पर कार्यरत महिला कार्मिकों को पुरस्कृत किया जायेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2046408


