महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं की पहल
वृद्धजनों के वार्ड में चार नेबुलाइजर मशीनें भेंट
झुंझुनूं : मरहूम काज़ी गुलाम सरवर साहब की 30वीं बरसी के अवसर पर उनके परिवार के आर्थिक सहयोग से महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं द्वारा मानव सेवा का प्रेरणादायी कार्य किया गया। संस्था की ओर से राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल झुंझुनूं के रामाश्रय वार्ड (वृद्धजनों के वार्ड) में चार नेबुलाइजर मशीनें भेंट की गईं।
कार्यक्रम के तहत तीन नेबुलाइजर मशीनें वीर जाकिर अली सिद्दीकी द्वारा तथा एक नेबुलाइजर मशीन वीरा शकुन्तला पुरोहित की ओर से प्रदान की गई। इससे वृद्ध मरीजों को श्वसन संबंधी उपचार में काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वीर सत्यदेव दड़िया, सचिव वीर पुष्कर दत्त जांगीड़, पूर्व अध्यक्षा वीरा डॉ. नीरू खींचा, वीर नितिन अग्रवाल, वीरा डॉ. अंजना माथुर, वीरा शकुन्तला पुरोहित, प्रोफेसर रानू जैन, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. उमेश चाहर, वीर पवन कुमावत सहित अस्पताल के वार्ड इंचार्ज ओमप्रकाश, सरदार सिंह, किरण जी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
परिवार की ओर से काज़ी, सिकंदर अली, जाकिर अली सिद्दीकी, साकिब अली, दानिश सिद्दीकी और मोहम्मद फहद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में मानवता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2122004


