जिला परिवहन कार्यालय झुंझुनूं की कार्रवाई
टैक्स चोरी करने वाले चार निर्माण उपस्कर वाहन जब्त
झुंझुनूं : जिला परिवहन कार्यालय झुंझुनूं द्वारा टैक्स चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए कुल चार निर्माण उपस्कर वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एक लोडर एवं एक कंक्रीट मिक्सिंग मशीन को एंटी गैंगेस्टर टास्क फोर्स चौकी चिड़ावा में तथा एक लोडर एवं एक कंक्रीट मिक्सिंग मशीन को पावर ग्रिड बेरी परिसर में जब्त किया गया।
जब्त किए गए चारों वाहनों पर राजस्थान राज्य का कर बकाया पाया गया। इनमें से दो वाहन उत्तर प्रदेश में पंजीकृत, एक वाहन हरियाणा में पंजीकृत तथा एक वाहन अपंजीकृत मिला।
इस कार्रवाई से विभाग को लगभग छह लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य सरकार ने अन्य राज्यों के निर्माण उपस्कर वाहनों के बिना बॉर्डर टैक्स जमा किए पकड़े जाने पर देय कर के साथ कर की 15 गुना जुर्माना राशि वसूलने का प्रावधान किया है। पूर्व में यह प्रावधान चार गुना तक सीमित था। परिवहन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से टैक्स चोरी करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046411


