बालिका सैनिक स्कूल के लिए चयन परीक्षा 8 मार्च को
बालिका सैनिक स्कूल के लिए चयन परीक्षा 8 मार्च को
सीकर : बजट घोषणा वर्ष 2024–25 की अनुपालना में चरणबद्ध रूप से प्रथम चरण में राजस्थान बालिका सैनिक स्कूल के लिए चयन परीक्षा 2026 का आयोजन 8 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा।
शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक ने बताया कि विभाग द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के माध्यम से पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल जयमलसर (बीकानेर) एवं महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल, सीकर में प्रवेश के लिए चयन किया जाएगा।
परीक्षा के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र शाला दर्पण पोर्टल के बालिका सैनिक स्कूल टेब के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) (माध्यमिक) कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046268

