28 फरवरी को ठाठवाड़ी में भरेगा श्याम बाबा का विशाल मेला, निकाली गई कलश यात्रा
28 फरवरी को ठाठवाड़ी में भरेगा श्याम बाबा का विशाल मेला, निकाली गई कलश यात्रा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम ठाठवाड़ी में शनिवार 28 फरवरी को श्याम बाबा का विशाल मेला ठाठ-वाडी परिसर में भरेगा। मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मेला व्यवस्थापक कमेटी के सदस्य ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मेले के अवसर पर दिनभर सुभाष निनाणियां एंड पार्टी द्वारा बाबा के सुंदर व मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विभिन्न डांसर कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। मेले से एक दिन पूर्व 27 फरवरी को प्रातः 9:15 बजे हेड़ा खान मंदिर से श्याम बाबा मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्याम बाबा की प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया गया। श्रद्धालुओं ने रास्ते में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। मेले में आसपास के अनेक गांवों से श्रद्धालु पहुंचकर बाबा को निशान चढ़ाएंगे तथा मनौतियां मांगेंगे। आयोजन समिति ने मेले को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046268
