रमजान का दूसरा जुम्मा आज:नीमकाथाना की मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर मांगी दुआ
रमजान का दूसरा जुम्मा आज:नीमकाथाना की मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर मांगी दुआ
नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना में रमजान माह का दूसरा जुम्मा आज मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने विशेष नमाज अदा की।
नीमकाथाना शहर की जामा मस्जिद, औद्योगिक क्षेत्र की मदीना मस्जिद और छावनी सहित आसपास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। शहर की जामा मस्जिद में मौलाना मुशर्रफ ने तकरीर की, जिसके बाद खुत्बा पढ़ा और जुम्मे की विशेष नमाज संपन्न करवाई।
मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में वे सुबह फजर की नमाज से पहले उठकर सहरी करते हैं। इसके बाद शाम तक भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत करते हैं और शाम को मगरिब की नमाज के समय रोजा इफ्तार करते हैं।
रमजान माह शुरू होते ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग सुबह से शाम तक मस्जिदों और घरों में अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। यह सिलसिला पूरे एक महीने तक जारी रहेगा, जिसके बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046245

