डेढ़ करोड़ के रथ में नगर भ्रमण पर निकले खाटूश्यामजी:नाचते-गाते चले श्रद्धालु, रंग-गुलाल उड़ाया; भक्तों पर लुटाया बाबा का खजाना
डेढ़ करोड़ के रथ में नगर भ्रमण पर निकले खाटूश्यामजी:नाचते-गाते चले श्रद्धालु, रंग-गुलाल उड़ाया; भक्तों पर लुटाया बाबा का खजाना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत :
सीकर : बाबा खाटूश्यामजी के मेले में आज सबसे बड़ा दिन है। बाबा श्याम डेढ़ करोड़ की चांदी के रथ पर नगर भ्रमण के लिए निकले। 125 किलो चांदी से बने रथ से बाबा श्याम ने भक्तों पर अपना खजाना लुटाया। शहर भ्रमण के दौरान बाबा के रथ पर फूलों की बरसात की गई। भक्त रथ के साथ नाचते-गाते चले। भक्त रंग-गुलाल से होली खेल रहे थे। यह 350 साल से चली आ रही परंपरा है।
खाटू बाबा का रथ मंदिर से रवाना होकर कबूतर चौक, हॉस्पिटल चौराहा और अन्य प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ वापस मंदिर पहुंचा। बाबा की एक झलक के लिए लाखों लोग खाटूनगरी पहुंचे। भक्तों की भीड़ के बीच से पुलिस मोबाइल चोर को पकड़ा। उसके पास करीब 15 मोबाइल फोन मिले हैं। इस साल फाल्गुन मेले की शुरुआत 21 फरवरी से हुई थी। मेले का समापन 28 फरवरी को होगा।
3 मार्च को बंद रहेंगे दर्शन
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- चंद्रग्रहण होने के कारण 3 मार्च को मंदिर में दर्शन पूरे दिन बंद रहेंगे। इसके बाद 5 मार्च को खाटूश्यामजी का तिलक और विशेष सेवा-पूजा होगी। इसलिए मंदिर में दर्शन 4 मार्च की रात 10 बजे बंद होंगे। 5 मार्च को खाटूश्यामजी का तिलक होने के कारण शाम 5 बजे फिर से शुरू होंगे।
अब देखिए- बाबा खाटूश्याम की नगर परिक्रमा के PHOTOS…






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046254

