[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस श्याम मेले में पुलिस ने समझाए यातायात नियम:श्रद्धालुओं को फूल देकर हेलमेट पहनने की अपील की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस श्याम मेले में पुलिस ने समझाए यातायात नियम:श्रद्धालुओं को फूल देकर हेलमेट पहनने की अपील की

रींगस श्याम मेले में पुलिस ने समझाए यातायात नियम:श्रद्धालुओं को फूल देकर हेलमेट पहनने की अपील की

रींगस : रींगस में बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के दौरान पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने अपनी टीम के साथ सड़क हादसों की रोकथाम के लिए श्याम श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर समझाइश प्वाइंट बनाए और दुपहिया वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर नियमों के प्रति जागरूक किया।

बिना हेलमेट आने वाले श्रद्धालुओं को समझाया

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने भैंरूजी मोड़, मिल तिराहा, प्रधान गेस्ट हाऊस के पास, खाटूश्यामजी मोड़ और खाटूश्यामजी सड़क मार्ग सहित कई स्थानों पर बिना हेलमेट आने वाले श्रद्धालुओं को समझाया। उन्होंने कहा कि हेलमेट को बोझ न समझें, यह आपकी सुरक्षा के लिए है। पुलिस का रोकना आपकी सुरक्षा का ही प्रयास है। उन्होंने यातायात नियमों को खुद की व परिवार की सुरक्षा के लिए पालन करने पर जोर दिया।

कुमार ने सड़क हादसों के कई उदाहरण भी दिए। उन्होंने बताया कि बड़े हादसों में हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों की जान बची है, जबकि छोटे हादसों में भी हेलमेट न पहनने वालों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोपहिया वाहन दो सवारियों के लिए बने हैं, अधिक सवारियां बैठाने से संतुलन बिगड़ता है और दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे क्लेम भी नहीं मिलता।

Related Articles