एप्स्टीन फाइल मामले पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन:नीमकाथाना में हरदीप पुरी का पुतला जलाया, इस्तीफे की मांग की
एप्स्टीन फाइल मामले पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन:नीमकाथाना में हरदीप पुरी का पुतला जलाया, इस्तीफे की मांग की
नीमकाथाना : नीमकाथाना के छावनी क्षेत्र में महिला कांग्रेस ने एप्स्टीन फाइल मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। खुशाल चौहान के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद हरदीप पुरी का नाम एप्स्टीन से जुड़ी फाइलों में सामने आने के आरोपों पर आक्रोश व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला दहन किया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। महिलाओं नेप्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
महिला कांग्रेस ने कहा कि यह मामला देश की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
ये रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व सरपंच धांधेला हर्षा सैनी, सुनीता सैनी, मनकोरी देवी, सुमन देवी, निकिता कुमावत, प्रियंका कुमावत, रितु स्वामी, तनु स्वामी, लक्ष्मी स्वामी, विमला देवी, संतोष कंवर, ममता सैनी, रेखा सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, नंदलाल सैनी, प्रहलाद महराणियां, सुरेश खैरवा, राजेश बाजिया, लीलाराम सैनी, राकेश नटवाड़ियां, वीरेन्द्र स्वामी, नरेश टेलर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046245

