सांडवा थाने में होली पर सीएलजी बैठक:शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने पर हुई चर्चा
सांडवा थाने में होली पर सीएलजी बैठक:शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने पर हुई चर्चा
सांडवा : सांडवा पुलिस थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई। थाना अधिकारी चौथमल वर्मा ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सीएलजी सदस्यों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
थाना अधिकारी वर्मा ने बताया कि होली के दिन हुड़दंग मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने जैसी गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति भंग करने वाली किसी भी हरकत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उप सरपंच शिवशंकर पारीक, क्रय विक्रय सहकारी समिति सुजानगढ़ के चेयरमैन नरपत गोदारा, ओमराम सियाग, हेतराम दुसाद, कन्हैयालाल पड़िहार, पेमाराम सारण, किशनाराम जाखड़, नंदू वाल्मीकि, रामकुमार, लक्ष्मण दर्जी, जगदीश स्वामी, रघुवीर सिंह और हीरालाल लिंबा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045193


