भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ जमकर नाचे, बोले- गौ सेवा के लिए दिया गया दान व्यर्थ नहीं जाता
भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ जमकर नाचे, बोले- गौ सेवा के लिए दिया गया दान व्यर्थ नहीं जाता
चूरू : चूरू में भागवत कथा के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ जमकर नाचे। सरदारशहर के हरपालसर गांव में राजेंद्र राठौड़ के पिता स्व. उत्तम राठौड़ की याद सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और नानी बाई का मायरा कार्यक्रम चल रहा है।
शिव गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश से आए बाल संत भोले बाबा कथा सुना रहे हैं। कथा के छठे दिन गुरुवार को सीकर के रुपनसर से आए संत गुलाब नाथ जी महाराज ने ‘कान्हों बैठो कदम केरी डालिये’ भजन सुनाया। इस दौरान मंच पर बैठे राजेंद्र राठौड़ झूमने लगे।
राठौड़ बोले- गौ सेवा के लिए दिया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता
शिव गोशाला के लिए राठौड़ सहित कई दानदाताओं से करोड़ों रुपए का दान किया। राठौड़ ने कहा -गौ सेवा के लिए दिया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता। गाय माता के आशीर्वाद से धन में वृद्धि होती है और समाज में सकारात्मकता आती है। इस राशि का उपयोग गायों के हित में किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045193


