पचेरी कलां थाने में सीएलजी सदस्यों की मीटिंग:बाजार में चौकीदार नियुक्त करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग
पचेरी कलां थाने में सीएलजी सदस्यों की मीटिंग:बाजार में चौकीदार नियुक्त करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग
पचेरी कलां : पचेरी कलां थाने में गुरुवार को सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी बनवारी लाल यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी होली और धुलण्डी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा हुई। थानाधिकारी ने त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में बाजार में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। दुकानदारों और जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए चौकीदार नियुक्त करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। इस पर सभी दुकानदारों ने पुलिस के सहयोग से मुख्य स्थानों और अपनी दुकानों पर सीसीटीवी लगाने तथा रात्रि चौकीदार रखने पर सहमति जताई। पुलिस प्रशासन ने बाजार से अतिक्रमण हटाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके अतिरिक्त, मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाओं की अत्यधिक बिक्री पर भी चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों, विशेषकर हरियाणा के युवाओं द्वारा इन दवाओं की खरीद से बाजार का माहौल बिगड़ रहा है। पुलिस ने मेडिकल संचालकों को नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के निर्देश दिए और ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
पुलिस, सीएलजी सदस्यों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच इस सकारात्मक संवाद से पचेरी बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। बैठक में सुरेश खांदवा, राजकुमार यादव, दिलीप सिंह, हवा सिंह, मुंशी राम, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र सिंह, पंकज कुमार लाटा, सुरेश कुमार बोहरा, जय सिंह, विजय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045193


