[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवरोड़-चिड़ावा मार्ग पर ऑटो पलटा:अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवरोड़-चिड़ावा मार्ग पर ऑटो पलटा:अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

देवरोड़-चिड़ावा मार्ग पर ऑटो पलटा:अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

चिड़ावा : चिड़ावा में देवरोड़-चिड़ावा मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों में पति, पत्नी और उनकी मासूम बेटी शामिल हैं। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पेट दर्द होने पर ऑटो से हॉस्पिटल जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौरी खानपुर निवासी प्रदीप कुमार देवरोड़ स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। उसे पेट दर्ज की शिकायत की। वह गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी पत्नी शिव देवी और बेटी ओमी के साथ ऑटो में चिड़ावा अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची, लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी वाहन से तुरंत चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

पत्नी को गंभीर चोट आई

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदीप और उनकी बेटी ओमी का प्राथमिक उपचार किया। प्रदीप की पत्नी शिव देवी को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles