[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांजे के साथ तस्कर को दबोचा:बिसाऊ थाना पुलिस की कार्रवाई, सीकर निवासी आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांजे के साथ तस्कर को दबोचा:बिसाऊ थाना पुलिस की कार्रवाई, सीकर निवासी आरोपी गिरफ्तार

गांजे के साथ तस्कर को दबोचा:बिसाऊ थाना पुलिस की कार्रवाई, सीकर निवासी आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं : पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस थाना बिसाऊ की टीम ने महनसर में दबिश देकर एक तस्कर को अवैध गांजा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बिसाऊ थानाधिकारी शेर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने महनसर ग्राम में कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी शौकत (60 ) पुत्र इनामुलहक, निवासी वार्ड नंबर 24, रामगढ़ सेठान (सीकर) के कब्जे से 216 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच मंडावा थानाधिकारी रामनारायण चोयल को सौंपी गई है। यह कार्रवाई बिसाऊ थानाधिकारी शेर सिंह के नेतृत्व में की गई।

Related Articles