नवलगढ़ में गेर के जुलूस पर ड्रोन से निगरानी:पुलिस ने रास्ते और छतों का लिया जायजा, शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील
नवलगढ़ में गेर के जुलूस पर ड्रोन से निगरानी:पुलिस ने रास्ते और छतों का लिया जायजा, शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील
नवलगढ़ : होली के अवसर पर निकलने वाले पारंपरिक गेर जुलूस को लेकर नवलगढ़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस बार भी जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।
निर्धारित रास्ते का किया निरीक्षण
बुधवार को नवलगढ़ पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर गेर जुलूस के निर्धारित मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। ड्रोन के जरिए जुलूस मार्ग में आने वाले मकानों और दुकानों की छतों का बारीकी से अवलोकन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर, सभी छतों से पत्थर और अन्य संभावित खतरनाक वस्तुएं हटवाई जा रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।
जुलूस के रास्ते पर रखी जा रही निगरानी
एएसआई युसुफ ने बताया कि जुलूस मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिसकर्मी लगातार छतों की जांच कर रहे हैं और मकान मालिकों व दुकानदारों को भी सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि होली का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045193


