[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी के मेले में चेन स्नेचिंग गिरोह सक्रिय:महिला श्रद्धालुओं के गहने चुराए, दो महिलाओं ने दी रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी के मेले में चेन स्नेचिंग गिरोह सक्रिय:महिला श्रद्धालुओं के गहने चुराए, दो महिलाओं ने दी रिपोर्ट

उदयपुरवाटी के मेले में चेन स्नेचिंग गिरोह सक्रिय:महिला श्रद्धालुओं के गहने चुराए, दो महिलाओं ने दी रिपोर्ट

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में खाटूश्याम मेले के दौरान चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आई हैं। पिछले दो दिनों में एक दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। पुलिस ने बताया-इस दौरान एक सक्रिय चेन स्नेचिंग गैंग ने इन वारदातों को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, उदयपुरवाटी में श्रीकृष्ण गोशाला से शाकंभरी मार्ग स्थित गायत्री गोशाला के बीच मंगलवार और बुधवार को भारी भीड़ थी। सूरजगढ़ के निशान के साथ पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। मोरपंख का झाड़ा लगवाने और निशान देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने इन घटनाओं को अंजाम दिया।

तीन महिलाओं ने दी शिकायत

हालांकि, पुलिस थाने में अब तक केवल दो पीड़ित महिलाएं ही शिकायत दर्ज कराने पहुंची हैं। पुलिस इन शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। शहर के मुख्य बाजार में सूरजगढ़ निशान का पूजन करते समय अनिता हरलालका के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। शिक्षिका सुमन देवी और उनके साथ एक अन्य महिला की सोने की चेन भी मुख्य बाजार से गायब हुई, जब वे निशान पदयात्रा देखने आई थीं।

इसी तरह, पुलिस थाने के नजदीक सरोज डिग्रवाल के गले से भी चेन चोरी हुई। शाकंभरी मार्ग स्थित गायत्री गोशाला के पास गुढ़ागौड़जी निवासी कविता और उदयपुरवाटी निवासी अनिता सैनी की भी सोने की चेन गायब हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस थाने से एएसआई मुकेश मीणा ने बताया कि उनके पास दो महिलाओं की शिकायतें आई हैं। एक अन्य महिला की शिकायत हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह के पास दर्ज की गई है। पुलिस इन सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles