[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तिहाड़ा बांसियाल में एक दिवसीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, रोमांचक मुकाबले में नारनौल ने 4 पॉइंट से जीता खिताब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तिहाड़ा बांसियाल में एक दिवसीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, रोमांचक मुकाबले में नारनौल ने 4 पॉइंट से जीता खिताब

तिहाड़ा बांसियाल में एक दिवसीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, रोमांचक मुकाबले में नारनौल ने 4 पॉइंट से जीता खिताब

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के तिहाड़ा बांसियाल गांव में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बॉलीबॉल का एक दिवसीय टूर्नामेंट उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्राम पंचायत बांसियाल के युवानेता पंकज गुर्जर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया और पूरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए।

उद्घाटन मैच मानोता और टीबा बसई के बीच खेला गया, जिसमें टीबा बसई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला नारनौल और टीबा बसई के बीच खेला गया। दर्शकों की जोरदार तालियों के बीच खेले गए इस मुकाबले में नारनौल की टीम ने 4 पॉइंट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम नारनौल को 5100 रुपये तथा उपविजेता टीम टीबा बसई को 3100 रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा की, जिससे मैदान पर दिनभर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। इस अवसर पर पंकज गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे और युवा मोबाइल में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए इस प्रकार के आयोजन आवश्यक हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में ग्रामणी ग्यासीलाल हवलदार, पप्पू राम, दाताराम, राजू खटाणा, सुभाष, योगेश, नरेश, रंजीत हवलदार, हजारी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles