जेजूसर ग्राम पंचायत में ‘जीरो प्लास्टिक वेस्ट’ अभियान:प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर, जागरूकता कार्यक्रम हुए
जेजूसर ग्राम पंचायत में 'जीरो प्लास्टिक वेस्ट' अभियान:प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर, जागरूकता कार्यक्रम हुए
नवलगढ़ : नवलगढ़ की जेजूसर ग्राम पंचायत में ‘जीरो प्लास्टिक वेस्ट’ अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान नवलगढ़ ब्लॉक के एबीडीओ सुरेश कुमार के मार्गदर्शन और पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो पंकज मौर्य के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सेवक हितेश और कपिल उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार सोमरा और उपप्रधानाचार्य महेश भी मौजूद थे। इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अभियान की शुरुआत एक जागरूकता सत्र से हुई। इसमें प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों, इसके सुरक्षित विकल्पों और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने ग्रामीणों से सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और कपड़े और अन्य पुन: उपयोग योग्य थैलों को अपनाने का आग्रह किया।
सत्र के बाद, स्कूली बच्चों ने गांव में एक जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने “प्लास्टिक को छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो” और “कपड़े का थैला अपनाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारे लगाते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और उत्साह देखा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045170


