श्याम भक्त 2100 कीलों पर कर रहा पेट पलायन, श्याम भक्त सोनू दे रहा आस्था की कठिन परीक्षा
श्याम भक्त 2100 कीलों पर कर रहा पेट पलायन, श्याम भक्त सोनू दे रहा आस्था की कठिन परीक्षा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी मंदिर में चल रहे विश्वप्रसिद्ध फाल्गुनी लक्खी मेले के दौरान भक्ति का एक अद्भुत और कठोर स्वरूप देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ निवासी श्याम भक्त सोनू 2100 लोहे की कीलों पर पेट के बल लेटकर ‘पेट पलायन’ करते हुए रींगस से खाटूधाम की ओर बढ़ रहा है।
जानकारी के अनुसार इस साधना में प्रयुक्त कीलें करीब 5 इंच लंबी हैं और उनका कुल वजन लगभग 26 किलोग्राम बताया जा रहा है। इन्हीं कीलों पर पेट के बल लेटकर सोनू करीब 17 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है। पिछले चार दिनों से वह लगातार इस कठिन तपस्या में जुटा हुआ है।

सोनू ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से फाल्गुनी मेले में इसी प्रकार कठिन यात्रा कर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाता आ रहा है। इस वर्ष भी वह मेले के छठे दिन एकादशी के पावन अवसर पर बाबा के दर्शन करेगा। उसकी मनोकामना है कि बाबा श्याम हर वर्ष उसे इसी तरह अपने दरबार में बुलाते रहें।
सोनू की अटूट आस्था, दृढ़ संकल्प और कठिन साधना को देखकर मार्ग में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। राहगीर रुककर उसे नमन कर रहे हैं और “श्याम नाम” के जयकारों से उसका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
फाल्गुनी मेले में जहां एक ओर रंग, भजन और उत्सव का माहौल है, वहीं दूसरी ओर ऐसी कठोर तपस्या आस्था की गहराई और भक्त के समर्पण को भी दर्शा रही है।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044443

