[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम पंचायत बजला में समन्वित कीट प्रबंधन पर प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम पंचायत बजला में समन्वित कीट प्रबंधन पर प्रशिक्षण

130 किसानों ने सरसों में कीट-रोग नियंत्रण की आधुनिक तकनीकें सीखीं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : ग्राम पंचायत बजला में कृषि विभाग की ओर से समन्वित कीट प्रबंधन (आईपीएम) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 130 किसानों ने भाग लेकर सरसों फसल में कीट एवं रोग प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण के दौरान कृषि अधिकारी झुंझुनूं प्रवीण कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कृषि अधिकारी (प्रशिक्षण) मनमोहन सिंह ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया।

कृषि अनुसंधान अधिकारी (पौध व्याधि) अनुपम महर्षि ने सरसों फसल में जैविक विधि से कीट एवं रोग नियंत्रण के उपाय समझाए। कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन) मुकेश कुमार ने मिट्टी एवं जल परीक्षण की महत्ता बताते हुए संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन पर प्रकाश डाला। डॉ. सुनील कुमार (कृषि अधिकारी मिशन) ने समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी।

इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी सुधीर कुमावत ने किसानों को अनुदान योजनाओं के बारे में अवगत कराया, जबकि कृषि पर्यवेक्षक विकास शर्मा ने सरसों फसल के प्रदर्शन संबंधी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को आईपीएम के तहत कीट एवं रोगों की पहचान, उनके समन्वित नियंत्रण उपाय तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन के बारे में बताया गया। किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की।

Related Articles