[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी से हजारों श्रद्धालु जाएंगे सतलोक आश्रम भिवानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शेखावाटी से हजारों श्रद्धालु जाएंगे सतलोक आश्रम भिवानी

तीन दिवसीय बौद्ध दिवस समारोह 26 से 28 फरवरी तक, 27 को होंगी बिना दहेज शादियां

चूरू : रामपाल के सानिध्य में सतलोक आश्रम भिवानी में 26 से 28 फरवरी तक संत गरीब दास महाराज का 300वां बौद्ध दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में शेखावाटी अंचल से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समारोह के दौरान संत गरीब दास महाराज की अमरवाणी का अखंड पाठ किया जाएगा। 27 फरवरी को समारोह के दूसरे दिन बिना दहेज के सामूहिक विवाह का आयोजन होगा, जो सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

आयोजन के अंतर्गत रक्तदान शिविर, नाम दीक्षा एवं आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन और सादगीपूर्ण जीवन के संदेश पर विशेष जोर दिया जाएगा। सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों से बसों व छोटे वाहनों के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भिवानी पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles