[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेडिकल कॉलेज व एसपी कार्यालय के सामने जर्जर सड़क, गंदगी के ढेर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेडिकल कॉलेज व एसपी कार्यालय के सामने जर्जर सड़क, गंदगी के ढेर

न्यायाधीशों की कोठियों के आगे हाल बदहाल, आम रास्तों की स्थिति पर उठे सवाल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज चूरू, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चूरू एवं न्यायाधीशों की कोठियों के सामने से गुजरने वाले मुख्य मार्गों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी परत और भरा गंदा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। ऐसे में आम कॉलोनियों की सड़कों की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मार्गों से प्रतिदिन एसीबी, आयकर विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले अधिकारी, कर्मचारी और आमजन गुजरते हैं। बावजूद इसके सड़क मरम्मत और सफाई को लेकर ठोस कदम नजर नहीं आ रहे।

स्वच्छता अभियान पर सवाल

शहरवासियों का आरोप है कि केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को बढ़ावा देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत दिखाई दे रहे हैं। गंदगी के ढेर और जलभराव विकास कार्यों की स्थिति को उजागर कर रहे हैं।

कई बार शिकायत, समाधान नहीं

नागरिकों के अनुसार नगर परिषद और जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात या पानी भराव की स्थिति में हादसे की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कार्य, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles