[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी बसों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी:यात्री परेशान, राेडवेज बसों की कमी हुई महसूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

निजी बसों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी:यात्री परेशान, राेडवेज बसों की कमी हुई महसूस

निजी बसों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी:यात्री परेशान, राेडवेज बसों की कमी हुई महसूस

रतनगढ़ : क्षेत्र में निजी बस संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। आरटीओ और डीटीओ की नीतियों के विरोध तथा अन्य मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई गई है, जिसका असर कस्बे में साफ दिखाई दिया। बस स्टैंड पर यात्री परेशान नजर आए। उन्हें मजबूरन ऑटो या छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जिसके लिए उन्हें मनमाना किराया चुकाना पड़ा। इससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा।

जयपुर और बीकानेर सहित दूरस्थ यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को राजस्थान पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों की कमी का भी अहसास हुआ। क्षेत्र में रोडवेज बसों की अनुपलब्धता ने स्थानीय यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

Related Articles